Connect with us

गाजीपुर

शराब तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने से पहले पुलिस ने पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

गहमर (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मन्टू चौहान बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। उसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद हुई।

उपनिरीक्षक राजीव पाण्डेय अपनी टीम के साथ गहमर रेलवे स्टेशन मार्ग पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मन्टू चौहान शराब भट्ठी से शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 124 सी स्थित पंचबीर बाबा के पास घेराबंदी कर दी।

घटना स्थल पर पुलिस ने दूरसंचार टावर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को प्लास्टिक की सफेद झोले में सामान लेकर आता देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध देशी शराब बरामद हुई।

प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page