Connect with us

गाजीपुर

मृतक सीताराम के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने रोका

Published

on

गाजीपुर। जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकुंन्दीपुर गांव में पुलिस अत्याचार का शिकार हुए दिव्यांग युवक सीताराम उपाध्याय की मृत्यु के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के प्रतिनिधि के रूप में ब्राह्मण मनीषी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विद्यासागर पांडेय दिवंगत के परिजनों से मिलने रुकुंन्दीपुर जा रहे थे।

हालांकि गांव के ठीक बाहर पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग के चलते डॉ. विद्यासागर पांडेय व उनके साथ मौजूद भाजपा नेताओं को आगे जाने से रोक दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है कि भाजपा के शासन में भाजपा नेताओं के साथ ही इस प्रकार का व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

डॉ. विद्यासागर पांडेय के साथ इस दौरान शशि मिश्रा, ओमकार नाथ मिश्र, रामतेज पांडेय, आशु दूबे, दयाशंकर पांडेय, शोभनाथ यादव, शिवम दूबे, आशुतोष पांडेय, प्रवीण तिवारी, जितेन्द्र पांडेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement

घटना को लेकर ब्राह्मण मनीषी परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि सब कुछ ठीक है, तो कलराज मिश्र के प्रतिनिधि को मृतक के परिवार से मिलने से रोका क्यों गया? यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि प्रशासन कुछ न कुछ छिपाना चाह रहा है।

घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निंदा करते हुए जल्द से जल्द न्याय की मांग की है। साथ ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई गई है। इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page