Connect with us

वाराणसी

कांग्रेस नेताओं की नजरबंदी पर हंगामा, जमकर लगाए सरकार विरोधी नारे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (मिर्जामुराद)। जिले में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए एहतियातन प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को गुरुवार की सुबह से ही नजरबंद कर दिया था। मिर्जामुराद पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव गौतम को थाना परिसर में ही निगरानी में रखा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया था, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना या विरोध-प्रदर्शन न हो सके।

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि सरकार उनकी आवाज़ दबा रही है। उन्होंने ‘वोट चोर सरकार मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जताया था।

विरोध-प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष संतोष मौर्य, शिवराज पटेल, प्रवीण सिंह, राम श्रृंगार पटेल, भावेश सिंह, कमल सिंह व वसीम अख्तर भी शामिल रहे थे।

Advertisement

बताया जा रहा था कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम वाराणसी शहर में आयोजित था, जिसके मद्देनज़र पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page