वाराणसी
पेट दर्द के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के बाद बच्ची ने तोड़ा दम
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले के सिंधोरा कस्बे में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल की पौत्री अदिति (8 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया। अदिति एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले बुधवार को स्कूल में पढ़ाई के दौरान अदिति को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। स्कूल प्रशासन ने तुरंत परिवार को सूचित किया। परिजन उसे वाराणसी के पॉपुलर अस्पताल ले गए। छह दिनों तक चले इलाज के बाद बुधवार दोपहर 2 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Loading...
अदिति के पिता आशीष जायसवाल क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। बच्ची की आकस्मिक मृत्यु की खबर शाम तक जैसे ही सिंधोरा बाजार पहुंची शोक में डूबे व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। दोस्त-रिश्तेदार बच्ची के घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
Continue Reading
