Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में बंद पड़े ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण होगा शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

रेलवे व राज्य सेतु निगम में हो गई सहमति

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज बाजार के पच्छिमी रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए रेलवे तथा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम में आया विवाद समाप्त हो गया है। अब ओवरब्रिज अतिशीघ्र बनना शुरू होगा। लगभग ढ़ाई-तीन महीने से बंद पड़े काम को पुनः शुरू करने के लिए दो दिन पहले दो ट्रक सीमेंट आ गया है। पिलर की खोदाई के लिए पिलिंग मशीन भी आ रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा नंदगंज पच्छिमी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण हेतु पिलरों की खोदाई शुरू कर दी गई थी। दो-तीन पिलर की खोदाई भी हो गई थी। तभी रेलवे के एक जिम्मेदार अधिकारी ने ओवरब्रिज की ऊँचाई और लंबाई में फेर-बदल करके नक्शा बदलने की बात करने लगा। लेकिन निगम के अधिकारियों ने पास हुए टेंडर, बजट एवं नक्शा के अनुसार ही कार्य करने की बात कही। इस विवाद में ओवरब्रिज का कार्य ठप हो गया। सेतु निगम के अधिकारी काम रोककर अपनी मशीन भी उठा ले गए।

पता चला है कि निर्माण कार्य में अड़ंगा डालने वाला रेलवे का वह अधिकारी अब रिटायर्ड हो गया है। इसके बाद रेलवे के आने वाले नए अधिकारी और राज्य सेतु निगम के अधिकारियों से पुराने नक्शे पर ही काम करने की सहमति बन गई है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम अब दो-तीन दिन के अंदर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू कर देगा। इसके लिए दो ट्रक सीमेंट आ गया है और पिलिंग मशीन भी आ रही है।

स्मरण रहे कि ओवरब्रिज निर्माण हेतु बाजार की मुख्य मार्ग अवरुद्ध करके निर्माण कार्य बंद होने से बाजारवासियों तथा क्षेत्र की जनता को बस से आवागमन को लेकर काफी परेशानी हो रही थी। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्री बसें हाइवे से ही आ-जाती थीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page