Connect with us

गाजीपुर

मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। कंपोजिट विद्यालय रानीपुर, शिक्षा क्षेत्र मरदह, गाजीपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आज विद्यालय के बच्चों ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से आए हुए लोगों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। उसके बाद विद्यालय के बच्चों ने प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद सिंह द्वारा केक कटवाकर शिक्षक दिवस मनाया।

Loading...

बच्चों ने उपस्थित सभी अध्यापकों को केक, मिष्ठान, समोसा वितरित किए व शिक्षकों को पेन देकर आशीर्वाद लिया। प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद सिंह के साथ अध्यापक वकील राम सुधाकर पांडे, पूर्व प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश पांडे, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार व अन्य शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page