Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर माँझा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 075/2025 धारा 137(2), 352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम भद्रसेन थाना सैदपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पियरी बाजार के पास ईंट भट्टे पर जाने वाले रास्ते के पास से दबोचा।

Loading...

गिरफ्तारी एवं बरामदगी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक फूलचन्द मिश्रा तथा महिला कांस्टेबल शांति देवी थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page