Connect with us

मिर्ज़ापुर

पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी की 120वीं जयंती मनाई गई

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 3 सितम्बर को आवास विकास कॉलोनी स्थित कमलापति त्रिपाठी पार्क में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, संविधान सभा के सदस्य और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी की 120वीं जयंती मनाई गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि पं. कमलापति त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने देश और प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया।

Loading...

जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे ने उन्हें काशी का गौरव बताया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि पंडित जी के प्रयासों से ही रेल कारखाने और उद्योग स्थापित हुए, जिनका लाभ आज जनता उठा रही है।कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page