चन्दौली
राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा पीजी कॉलेज, सकलडीहा में शारीरिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय एवं उप प्राचार्य प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।
प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद के जीवन से हमें अनुशासन एवं लगनशील रहकर अपने कार्य को ईमानदारी से करने की प्रेरणा मिलती है। इससे हम अपने जीवन के उच्च लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी श्याम लाल सिंह यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय में कैरमबोर्ड, टेबल टेनिस और चेस की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों को संदेश दिया गया कि खेल से जुड़ें एवं खेल को जीवन में आत्मसात करें। इस मौके पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
