Connect with us

बलिया

बलिया में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को दिलाई गई फिटनेस शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नीरज शेखर सिंह और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए नीरज शेखर सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा और आने वाले दिनों में विभागीय पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदर्शित फिल्म का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे खिलाड़ियों और अधिकारियों ने देखा। इसके बाद हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

साथ ही नवनिर्मित जिम हॉल का निरीक्षण भी किया गया, जहाँ अधिकारियों ने उपकरणों का उपयोग कर उनकी गुणवत्ता की जांच की। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को फिटनेस की शपथ दिलाई गई कि वे खुद को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाएंगे तथा परिवार और दोस्तों को भी खेल व फिटनेस गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page