Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ में लव मैरिज की पत्नी की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ जिले के मेन नगर थाना क्षेत्र के रायपुर पट्टी गांव में संजू यादव (32) की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। संजू यादव की शादी शोनू यादव पुत्र रामावतार यादव उर्फ टिलठु यादव से हुई थी। शोनू यादव की यह दूसरी पत्नी थीं, जबकि उनकी पहली पत्नी सुषमा यादव वर्तमान प्रधान हैं। प्रधानी से जुड़े अधिकतर कार्य उनके पति रामावतार यादव उर्फ टिलठु यादव संभालते हैं।

सूत्रों के अनुसार संजू यादव अपने मायके से अलग, आजमगढ़ में रूम लेकर रहती थीं। उनकी दो वर्षीय एक बेटी भी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजू गर्भवती थीं और इस बात की जानकारी मिलने पर शोनू यादव के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण थे। आरोप है कि गर्भवती संजू के साथ शारीरिक विवाद के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और रक्त की कमी के कारण उनकी मौत हो गई।

Loading...

मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका संजू यादव, ओमप्रकाश यादव की पुत्री, खरगपुर की निवासी थीं और तीन वर्ष पहले रायपुर पट्टी निवासी शोनू यादव से लव मैरिज के माध्यम से विवाह किया था।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि फिलहाल मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page