दुर्घटना
ड्यूटी जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के अल्लोपुर के पास बीती रात एक सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय बाइक सवार पप्पू राम यादव की मौत हो गई। मृतक अमरपट्टी गांव के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, पप्पू राम अपनी नियमित नाइट ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पप्पू राम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोलापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Loading...
मृतक के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं दो बेटे और दो बेटियां। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
Continue Reading
