Connect with us

वाराणसी

गोलगड्डा चौराहे पर बस से 278 किलो चांदी बरामद, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। थाना आदमपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बीती रात गोलगड्डा चौराहे पर एक बड़ी सफलता हासिल की। चेकिंग के दौरान काशी डिपो की रोडवेज बस (संख्या UP 78 HT 3926) से कुल 278.59 किलोग्राम अवैध चांदी बरामद की गई। इस कार्रवाई में बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान सौरभ तिवारी (निवासी चंदौली, उम्र 40 वर्ष) और राजा सेठ (निवासी सिगरा, उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस आयुक्त, मोहित अग्रवाल के निर्देशन और काशी ज़ोन के उच्चाधिकारियों की निगरानी में चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई इस बरामदगी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग और अन्य संबंधित विभागों को दे दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना आदमपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर के साथ उपनिरीक्षक अभय गुप्ता, भृगुपति त्रिपाठी, अजय यादव और अनवार अहमद शामिल रहे। भारी मात्रा में बरामद अवैध चांदी ने वाराणसी पुलिस की सतर्कता और अभियान की सफलता को एक बार फिर साबित कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page