Connect with us

वाराणसी

नगर निगम ने घाटों की सफाई का उठाया बीड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम की कार्ययोजना पर पानी फिरने के बावजूद अब निगम ने खुद ही जिम्मेदारी संभाली है। बिना टेंडर कराए निगम अपने संसाधनों से घाटों की सफाई करेगा। इसके तहत 84 घाटों को 24 अक्तूबर तक पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस काम के लिए विशेष रूप से 500 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिन्हें अपने-अपने आवंटित घाटों से गंगा का जलस्तर नीचे होने पर सिल्ट हटाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Loading...

भीड़भाड़ और प्रमुख स्नान वाले घाटों पर बड़े पंप लगाए गए हैं। साथ ही पांच-पांच घाटों पर एक पंप की व्यवस्था की गई है ताकि सिल्ट हटाने का काम तेजी से हो सके। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने भरोसा जताया कि डाला छठ से पहले सभी प्रमुख घाट पूरी तरह साफ हो जाएंगे। देव दीपावली के अवसर पर जहां-जहां दीप प्रज्वलन होना है, वहां सभी घाटों को जगमगाने लायक तैयार किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page