Connect with us

वाराणसी

15 महीने बाद नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चौबेपुर (वाराणसी)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने 15 महीने की कड़ी जांच के बाद चौबेपुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। चौबेपुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि 19 मई 2024 को नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रारंभिक जांच में कोई सफलता नहीं मिलने पर मामला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को सौंपा गया। टीम ने साइबर सेल की मदद से मामले की तहकीकात की और गुरुग्राम, हरियाणा से नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया। आरोपी रामकुमार (27) को गिरफ्तार कर लिया गया।

Loading...

इस सफलता के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page