Connect with us

वाराणसी

बर्ड फ्लू : रिपोर्ट आने से पहले खप जाएंगे 10 लाख से अधिक मुर्गे

Published

on

वाराणसी। यूपी के गोरखपुर में दो महीना पहले बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद वाराणसी सहित मंडल के चार जिलों में पोल्ट्री फार्मों से मुर्गे-मुर्गियों के नमूने लिए जा रहे हैं। अब तक 2350 नमूने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजे गए हैं। वाराणसी से 777 नमूने लिए गए हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट आने में करीब एक सप्ताह लगेगा। तब तक जिले में 10 लाख से अधिक मुर्गों की खपत और बिक्री हो जाएगी।

जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर.एस. राजपूत ने बताया कि जांच रिपोर्ट एक हफ्ते में मिल जाएगी। इस बीच रामपुर में मामले मिलने के बाद से वाराणसी जिले के 226 पोल्ट्री फार्मों में अभियान तेज कर दिया गया है।

जिले में आठ बड़े पोल्ट्री फार्म हैं, जिनकी क्षमता 10 से 30 हजार तक है। बाकी फार्मों में एक हजार से 10 हजार तक मुर्गे-मुर्गियां रखी जाती हैं। इनमें अंडा उत्पादन करने वाले फार्म भी शामिल हैं। पशुपालन विभाग की टीम लगातार निगरानी में जुटी है, हालांकि अधिकारियों ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page