वाराणसी
स्पीड ब्रेकर, साइनेज और फुट ओवरबिज बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन
Loading...
Loading...
वाराणसी। मुगलसराय–वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित रुद्रा गंगेज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सुरक्षा की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीडब्ल्यूडी, मुगलसराय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुरक्षा के ख्याल से अपार्टमेंट के पास सर्विस लेन पर दो स्पीडब्रेकर, साइनेज और सड़क पार करने के लिए फूट ओवरब्रिज की मांग की गई है।
Loading...
इस मौके पर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि रिहायशी इलाके के मद्देनजर कार्यदायी एजेंसी को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस मौके पर रुद्र गंगेज सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रशांत कक्कड़, सचिव नितेश कुमार और सदस्य शशांक द्विवेदी मौजूद रहे।
Continue Reading
