वाराणसी
स्पीड ब्रेकर, साइनेज और फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग
Loading...
Loading...
वाराणसी। मुगलसराय–वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित रुद्रा गंगेज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सुरक्षा की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पीडब्ल्यूडी मुगलसराय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अपार्टमेंट के पास सर्विस लेन पर दो स्पीड ब्रेकर, साइनेज और सड़क पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज की मांग की गई।
Loading...
अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि रिहायशी इलाके को ध्यान में रखते हुए कार्यदायी एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। ज्ञापन देने के दौरान सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रशांत कक्कड़, सचिव नितेश कुमार और सदस्य शशांक द्विवेदी मौजूद रहे।
Continue Reading
