वाराणसी
श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित
वाराणसी। परमानंदपुर परिसर में आज अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में सामुदायिक सेवा केंद्र एवं अमृताशा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल एवं सहायक मंत्री डॉ. रूबी शाह ने छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और इसे मानवता की सेवा तथा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया।
प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। अमृताशा हॉस्पिटल की डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय ने छात्राओं में रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया और ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा हीमोग्लोबिन जैसी जांचों की प्रक्रिया समझाई।
इस अवसर पर छात्राओं अनुराधा पटेल और प्रियंका वर्मा ने रक्तदान किया। लगभग 80 छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांच करवाई, वहीं शिक्षकों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में कई विशेषज्ञ और शिक्षक उपस्थित रहे।
