Connect with us

वाराणसी

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 90 हजार रुपए हड़पे, पुलिस ने दर्ज किया केस

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब (वाराणसी)। वाराणसी से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी अनिल कुमार पाल से ऑनलाइन ठगों ने 90 हजार रुपए हड़प लिए।

पीड़ित अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात उनके परिचित अजय कुमार मौर्य से हुई थी। अजय ने उन्हें क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बाइनेंस ऐप (Binance App) के बारे में बताया और दावा किया कि वह लंबे समय से इस पर लेन-देन कर रहे हैं। अजय ने अनिल की पहचान हरियाणा-चंडीगढ़ निवासी कपिल पूनिया उर्फ के. पूनिया से कराई।

गेटवे लिंक से ली रकम
अजय और कपिल ने अनिल को भरोसे में लेकर चार किस्तों में कुल 90 हजार रुपए गेटवे लिंक के जरिए जमा कराए। बदले में उन्हें USDT (क्रिप्टो करेंसी) देने का आश्वासन दिया गया। लेकिन रकम जमा करने के बाद बार-बार टालमटोल की जाने लगी। कभी कहा गया कि 24 घंटे इंतजार करना होगा, तो कभी सिस्टम अपडेट होने की बात कही गई।

फ्रॉड का अहसास होने पर की शिकायत
जब न तो रुपए वापस मिले और न ही क्रिप्टो करेंसी, तब अनिल को शक हुआ। उन्होंने तुरंत फोन पर फ्रॉड रिपोर्ट दर्ज कराई, बैंक को सूचना दी और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत की।

पुलिस को दी गई तहरीर में अनिल ने सभी पेमेंट लिंक, ट्रांजैक्शन की रसीदें, मोबाइल नंबर और चैट के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर उपलब्ध कराए हैं।

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने अजय और कपिल पूनिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिर्जामुराद पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी की जांच गंभीरता से की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page