Connect with us

गाजीपुर

विधायक ने डॉक्टर पर लगाया राजनीतिक पक्षपात का आरोप

Published

on

जखनियां (गाजीपुर)। स्थानीय विधायक बेदीराम ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जखनियां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने डॉक्टरों पर समाजवादी पार्टी की विचारधारा के अनुसार अस्पताल चलाने का आरोप लगाया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र यादव ने विधायक के आरोपों को हाथ जोड़कर खारिज किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सेवाएँ पूरी तरह निष्पक्ष और मरीजों के हित में प्रदान की जा रही हैं।

वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विधायक ने अपनी विधायकी का रौब दिखाया और डॉ. यादव को प्रताड़ित किया। स्थिति बिगड़ने पर उपस्थित लोगों में हूटिंग शुरू हो गई, जिसके बाद डॉ. योगेंद्र यादव को कुर्सी छोड़कर अंदर जाना पड़ा।

स्थानीय लोग स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की अपेक्षा कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page