Connect with us

गाजीपुर

चेयरमैन की हत्या मामले में दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। थाना दुल्लहपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर दक्षिण टोला में 20 अगस्त की रात 1340 रुपए के मामूली विवाद ने हृदय विदारक घटना को जन्म दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के 10-12 लोगों ने गुट बनाकर हमला कर दिया। इस हमले में महिलाएं भी शामिल थीं।

हमलावरों ने चेयरमैन यादव और उनके पुत्र राजेश यादव पर लाठी, डंडे और ईंट से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण चेयरमैन यादव बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। उनके पुत्र राजेश यादव अभी भी बीएचयू ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

Loading...

घटना के बाद मृतक की पत्नी चंद्रभावती देवी ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मनती देवी, सुनीता यादव और एक नाबालिग को ओड़ाई नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक मोहम्मद इस्लाम, कांस्टेबल अश्वनी सिंह, अक्षय कुमार और महिला आरक्षी शालू सिंह की टीम ने योगदान दिया। मामला मुकदमा संख्या 203/25 के तहत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page