Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने किया सीएम ग्रिड योजना का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रविदास गेट से ट्रामा सेंटर तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश

वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गुरुवार को सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस योजना के अंतर्गत कुल छह सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 47 करोड़ रुपये है।

निरीक्षण की शुरुआत रविदास गेट से ट्रामा सेंटर तक हो रहे कार्यों से की गई। राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर है, लेकिन मौके पर कई स्थानों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इस पर नगर आयुक्त ने अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी करने और सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद नगर आयुक्त ने बृज इन्कलेव कॉलोनी में चेरियन मार्ग तक हो रहे सीएम ग्रिड कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कॉलोनी में योजना के अंतर्गत आच्छादित चार सड़कों पर अंडरग्राउंड कार्य और सड़क निर्माण का कार्य 20 सितंबर तक हर हाल में पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता आर.के. सिंह, नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव और क्षेत्रीय सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page