Connect with us

वाराणसी

मां कुष्मांडा देवी का मोती-रत्न से हुआ भव्य श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मां कुष्मांडा देवी दुर्गा माता मंदिर में माता का दिव्य श्रृंगार मोती और रत्नों से किया गया। जैसे ही भक्तों ने मां का अलौकिक रूप देखा, पूरा वातावरण जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और मंदिर परिसर आस्था से भर गया।

दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां कुष्मांडा को नारियल और मिठाई का भोग अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था, जिससे नजारा और भी भव्य और मनोहारी दिखाई दे रहा था।

Loading...

पुजारियों का मानना है कि मां कुष्मांडा देवी के इस दिव्य श्रृंगार के दर्शन से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, शाम की आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page