Connect with us

वाराणसी

साइबर अपराधियों को सिम कार्ड बेचने वाला एक और आरोपी पकड़ाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साइबर अपराधियों को सिम कार्ड बेचने के मामले में चेतगंज पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वोडोफोन कंपनी के एक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के भटरौल निवासी अजय मौर्या के रूप में हुई है, जो वर्तमान में वाराणसी के लंका के भगवानपुर शिवाजी नगर कॉलोनी में रहता है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 117 सिमकार्ड, चार मोबाइल फोन और 3060 रुपये बरामद किए हैं। दो दिन पहले भी इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि अजय मौर्या का लाइसेंस रद्द करने के लिए टेलिकॉम कंपनी को रिपोर्ट भेजी गई है। आरोपी कम पढ़े-लिखे लोगों को खराब नेटवर्क और सर्वर की समस्या का हवाला देकर उनकी डबल केवाईसी करा लेता था। इसके बाद वह सिम निकालकर उन्हें महंगे दामों पर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में साइबर अपराधियों को कूरियर या बस के जरिए भेज देता था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब चेतगंज थाना क्षेत्र के सराय गोवर्धन निवासी प्रियेश गुप्ता, जो वोडोफोन कंपनी में डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव है, ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि कंपनी का सब-एजेंट अजय मौर्या गलत गतिविधियों में लिप्त है। शिकायत के आधार पर चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त था और इसके जरिए वह साइबर अपराधियों को मदद पहुंचा रहा था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page