वाराणसी
लाइसेंस शुल्क पर मिल रही है विलंब शुल्क से छूट
बिना लाइन लगे घर से करें भुगतान, स्मार्ट काशी ऐप बना आसान समाधान
वाराणसी नगर निगम द्वारा लाइसेंस शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस तिथि तक शुल्क जमा करने वाले अनुज्ञप्तिधारकों को विलंब शुल्क में 100% छूट दी जाएगी। इसके बाद शुल्क जमा करने पर मूल लाइसेंस शुल्क के साथ 50 प्रतिशत अतिरिक्त विलंब शुल्क देय होगा।
नगर निगम सीमा अंतर्गत होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, निजी अस्पताल, पैथालॉजी, शराब की दुकानें, कोचिंग संस्थान, बारात घर, मिनी बस, स्कूल बस, निजी कोचिंग सहित अन्य व्यावसायिक इकाइयों के लाइसेंस के लिए शुल्क जमा करना अनिवार्य है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी लाइसेंसधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपना शुल्क जमा कर छूट का लाभ प्राप्त करें।
शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए नगर निगम ने स्मार्ट काशी ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब व्यवसायी अपने घर बैठे ही गूगल प्ले स्टोर से स्मार्ट काशी एप डाउनलोड कर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
