Connect with us

गाजीपुर

यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान, सहकारी गोदाम खाली

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में यूरिया खाद की भारी कमी से किसान बेहद परेशान हैं। जब भी सहकारी सरकारी गोदामों पर खाद की आपूर्ति होती है, लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा देखा जा रहा है। शासन और प्रशासन किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रहा है। जिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर को स्थिति से अवगत कराने के बावजूद यूरिया खाद की आपूर्ति अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है।

स्थिति यह है कि निजी खाद विक्रेता यूरिया को अधिक कीमत पर बेच रहे हैं और प्रशासन इस पर भी कोई सख्त कार्यवाही नहीं कर रहा है। किसानों के सामने यह दोहरी मार जैसी स्थिति है। एक तरफ खाद नहीं मिल रही, दूसरी तरफ महंगी दर पर खरीदने को मजबूर हैं। वर्तमान में धान की खेती के लिए यूरिया का कोई सटीक विकल्प उपलब्ध नहीं है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

Loading...

ऑर्गेनिक खेती को लेकर जो विचारधारा है, वह भारत जैसे देश में मौजूदा जनसंख्या दबाव को देखते हुए अभी व्यावहारिक नहीं लगती। अमेरिका जैसे देशों में जहां प्रति व्यक्ति भूमि अधिक है, वहां जैविक खेती सफल हो सकती है। लेकिन भारत में जहाँ आबादी का घनत्व बहुत अधिक है, वहां यह प्रयोग अभी लोगों का पेट नहीं भर सकेगा।

सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति, जखनिया, गाजीपुर की ओर से शासन और प्रशासन से आग्रह है कि वे इस गंभीर विषय पर शीघ्र ध्यान दें और सभी सहकारी गोदामों पर यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। अन्यथा किसानों की स्थिति और भी बदतर हो सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page