Connect with us

गाजीपुर

रिइन्वेंट ऑर्गेनिक फार्मिंग उत्पादक कंपनी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के विकास खंड मनिहारी के अम्बेडकर मोड़ हंसराजपुर में किसानों की ज़रूरत व विशेष मांग पर रिइन्वेंट ऑर्गेनिक फार्मिंग उत्पादक कंपनी (कृषि क्रय-विक्रय केंद्र) का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. डी. पी. सिंह (प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय सब्जी अनुसंधान, वाराणसी) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. पी. सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।

उन्हेंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को अब मोटे अनाज, दलहनी फसलों के साथ सब्जी की खेती पर बल देना चाहिए। साथ ही, खेतों में हो रहे भारी मात्रा में रासायनिक खादों के प्रयोग से दूरी बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि अपने खेतों में जैविक खाद से सब्जी की खेती करने से न केवल ज़मीन क्षारीय या ऊसर होने से बचेगी, बल्कि किसानों की अर्ली इनकम का स्रोत भी बढ़ेगा। उनके उत्पादों की खरीद-फरोख्त भी आसानी से हो सकेगी।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक/संरक्षक रामरतन सिंह, सुशांत जी (मैनेजर, समुन्नति फाउंडेशन), रीना सिंह (एम. डी.), रीना सिंह (डायरेक्टर), गोदावरी देवी (डायरेक्टर), पिंकी सिंह (डायरेक्टर) के संयोजन में क्षेत्र के प्रबुद्ध किसान—तिलकू राजभर, सुदामा मौर्या, तारकेश्वर सिंह, आशीष सिंह, प्रमोद दुबे, रामअवध गुप्ता, ऋषि दुबे व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही। राजेश जायसवाल (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page