Connect with us

गाजीपुर

रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति और भंडारा नौ अगस्त को

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊंचाइयों को छूता हुआ गाजीपुर के सादात ब्लॉक स्थित खलीलपुर ग्रामसभा के बरहां हुरमुजपुर हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला श्रीरामचरितमानस पाठ इस वर्ष अपने 25वें शुभ वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह धार्मिक आयोजन हथियाराम सिद्धपीठ के पूज्य श्री भवानी नंदन महाराज जी के करकमलों से आरंभ हुआ था और आज पूरे श्रद्धा व आस्था के साथ लगातार चल रहा है।

मानस पाठ का शुभारंभ 11 जुलाई से हुआ और प्रतिदिन सायं 3 से 6 बजे तक श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक पाठ किया जा रहा है। लगभग 125 दोहा-चौपाई हर दिन गूंजते हैं, जिनमें क्षेत्रीय जनता, व्यापारी वर्ग और संत समाज की भागीदारी उल्लेखनीय है।

समापन अवसर पर 9 अगस्त को पूर्णाहुति, हवन-पूजन, संत समागम और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 6 बजे से देर रात तक चलेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। राम नगीना यादव पीजी कॉलेज के प्रबंधक द्वारा संतों एवं आयोजकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

इस आध्यात्मिक आयोजन की सफलता में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं संयोजक श्री रामप्रसाद (पूर्व प्रधान) और सहयोगी राजेश चौबे अमिल जी महाराज। आयोजन को सफल बनाने में चंद्र प्रकाश चौबे, परमानंद सिंह, जगदंबा सिंह, राम नगीना यादव, राम प्रकाश यादव उर्फ गुल्लू, फौजदार यादव, रमेश चौबे, छवी गुप्ता, शिवम प्रजापति, रामवृक्ष साधु, शैलेश सिंह बागी, रत्नाकर यादव और पिंटू रावत का योगदान विशेष रूप से सराहनीय है।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर धर्म लाभ अर्जित करें और आध्यात्मिक आनंद में सहभागी बनें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page