Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर महिला मोर्चा तैयार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अगस्त को वाराणसी में प्रस्तावित ऐतिहासिक जनसभा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर संपन्न हुई।

बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पश्चात प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी की जनसभा को अभूतपूर्व बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने महिला मोर्चा की बहनों से आह्वान किया कि सभी अपने-अपने मंडलों से समय पूर्व पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।

Loading...

महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने आश्वस्त किया कि पूर्व की तरह इस बार भी भारी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने जानकारी दी कि महानगर को आवंटित 30 बसों से महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी।

बैठक का संचालन प्रज्ञा पांडेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंजू सिंह द्वारा दिया गया। बैठक में महिला मोर्चा के 13 मंडलों की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, जगदीश त्रिपाठी, अशोक जाटव, प्रज्ञा पांडेय, मंजू सिंह, उषा सिंह, प्रीति पुरोहित, चन्द्रकला विश्वकर्मा, सारिका गुप्ता, सीता गुप्ता, सोना मौर्या, अंजली गुप्ता, सोनी जायसवाल, शारदा सिंह और मीडिया प्रभारी अनिशा शाही की विशेष उपस्थिति रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page