Connect with us

वाराणसी

सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

दोस्तों के साथ फौज भर्ती की तैयारी के लिए कर रहा था रनिंग

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। 28 वर्षीय राहुल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। राहुल सरैया, बिशनपुर जाल्हूपुर, विकासखंड चिरईगांव के निवासी थे।

घटना मंगलवार सुबह जाल्हूपुर पेट्रोल पंप के पास हुई। राहुल अपने भाई दिनेश यादव और दोस्तों के साथ फौज भर्ती की तैयारी के लिए रनिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक चालक रमत्ती गांव का एक किशोर था। उसने महज 20 दिन पहले ही बाइक चलाना सीखा था। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शिवपुर रेफर किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद राहुल के पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शाम 5 बजे बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। वहीं, हादसे में बाइक चालक किशोर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

राहुल यादव SSC (GD) और पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे। कई बार वह अंकों के अंतर से फाइनल सूची में जगह बनाने से चूक गए थे। इस बार SSC (GD) में उन्हें 80 में से 71 अंक प्राप्त हुए थे। वह भर्ती के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page