Connect with us

गाजीपुर

नसरतपुर में नाग पंचमी पर हुआ विराट दंगल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के नसरतपुर ग्राम सभा में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व मुसाफिर पहलवान और भास्कर यादव ने किया। आयोजकों ने बताया कि यह गांव की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसमें नाग पंचमी पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए इस बार भी कुश्ती आयोजन का निर्णय लिया गया, ताकि क्षेत्र के युवा इससे प्रेरित होकर भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रमुख मुकाबला अयोध्या के रंजीत पहलवान और भडसर के चंद्रहास पहलवान के बीच हुआ, जबकि एक अन्य चर्चित भिड़ंत बीरबलपुर के सूरज पहलवान और कछुहरा के शुभम पहलवान के बीच रही। प्रतियोगिता में कुल लगभग 10 कुश्ती मुकाबलों का आयोजन हुआ।

Loading...

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण यादव ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि “नाग पंचमी पर दंगल हम पूर्वांचल वासियों की पुरानी परंपरा है। यह केवल खेल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत है। पूर्वांचल शुरू से ही पहलवानों की भूमि रहा है। मैं सभी पहलवानों से आग्रह करता हूं कि वे मेहनत करें और देश के लिए पदक जीतें।”

कार्यक्रम में डॉक्टर रामकृत यादव, दलचन यादव, सुरेंद्र यादव, रामाशंकर यादव (नेताजी) सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन ने न केवल ग्रामीण खेल भावना को सशक्त किया, बल्कि परंपरा और संस्कृति को सहेजने का भी संदेश दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page