Connect with us

वाराणसी

समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस-एस) ने अपनी प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। पार्टी अध्यक्ष डॉ. अरविंद गांधी ने सभी केंद्रीय और राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिया है कि वे जनता के बीच जाकर क्षेत्रीय समस्याओं से रूबरू हों और विधानसभा स्तर पर चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाएं।

Loading...

डॉ. गांधी ने बताया कि पार्टी प्रदेश की दो सौ से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए पार्टी की केंद्रीय निर्वाचन समिति (सीईसी), राजनैतिक मामलों की समिति (पीएसी) और केंद्रीय संसदीय समिति (सीपीसी) की अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया, नियमावली और वैचारिक मंथन पर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करने का भी निर्देश दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page