Connect with us

बलिया

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह का 13 जुलाई को बलिया दौरा

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत (RPSB) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह 13 जुलाई 2025 को बलिया जिले के दौरे पर आ रहे हैं। यह जानकारी संघ के जनपद बलिया के जिला जन संपर्क प्रभारी एवं रसड़ा तहसील अध्यक्ष पत्रकार सैयद सेराज अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि श्री सिंह ने स्वयं दूरभाष के माध्यम से इस महत्वपूर्ण दौरे की पुष्टि की है।इस अवसर पर बलिया में एक विशेष बैठक का आयोजन होगा, जिसमें जिले भर के पत्रकारों की उपस्थिति अपेक्षित है।

संगठन के बलिया जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह ने भी इस दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में संगठन की भावी रणनीति और योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह अपने दौरे में जिले के पत्रकारों से सीधे संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने हेतु सुझाव साझा करेंगे। इस दौरान सक्रिय और समर्पित पत्रकारों को सम्मानित किए जाने की भी योजना है, जिससे स्थानीय पत्रकारों में उत्साह देखा जा रहा है।

Loading...

गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत (RPSB) विश्व का चौथा सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बन गया है।

गूगल और मेटा जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर इसकी लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि हुई है, जो संगठन की वैश्विक स्तर पर मजबूत होती उपस्थिति को दर्शाता है। देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों की रक्षा तथा प्रेस की स्वतंत्रता की मजबूती के लिए कार्यरत यह संगठन पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा स्थापित कर रहा है। बलिया जैसे ऐतिहासिक जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन निःसंदेह जिले के पत्रकारों के लिए एक प्रेरणादायक और स्वर्णिम अवसर होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page