Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा

Published

on

गाजीपुर। थाना नंदगंज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 133/25 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विरोध कुमार उर्फ चंद्रेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश राम निवासी महमूदपुर पाली, थाना नंदगंज, गाजीपुर को पहाड़पुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव तथा उनकी हमराह पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना नंदगंज में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page