Connect with us

वाराणसी

गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के केदार घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदार घाट पर स्नान करते समय वीरभद्र पांडेय उर्फ कल्लू (22) गहरे पानी में चला गया।

वीरभद्र पांडेय सिगरा थाना क्षेत्र के हरीनगर कॉलोनी (छित्तूपुरा) का निवासी था। वह अपने साथी अनुराग पांडेय के साथ सुबह केदार घाट पर स्नान करने पहुंचा था। दोनों गंगा में उतरे लेकिन स्नान के दौरान वीरभद्र का संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में समा गया।

Loading...

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत भेलूपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम को जानकारी दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम युवक की तलाश में लगी हुई थी। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page