Connect with us

वाराणसी

इंजीनियर के घर से लाखों के गहने और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरना चौकी के त्रिलोक नगर कॉलोनी, भरलायी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अमेरिका की एक कंपनी में कार्यरत इंजीनियर विनोद पाठक के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। सोमवार सुबह कूड़ा उठाने आये कर्मचारी ने मुख्य गेट की टूटी कुंडी देख घटना की जानकारी दी।

विनोद पाठक के मौसेरे भाई रितेश पाठक ने बताया कि चार जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के कारण विनोद अपने परिवार संग मध्य प्रदेश घूमने गये थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान के सभी चार कमरों की कुंडी काटी और अलमारियों के ताले तोड़ दिए। पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। इतना ही नहीं, चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए, जिससे फुटेज नहीं मिल सकी।

फोन पर संपर्क करने पर विनोद पाठक ने बताया कि करीब दो लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे परिवार समेत मध्य प्रदेश से वाराणसी लौट रहे हैं। उनके आने के बाद चोरी गए सामान की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। उधर, सूचना पाकर शिवपुर थाना और तरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page