Connect with us

गाजीपुर

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया पौधरोपण

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को बडेसर मोड़ स्थित निरीक्षण भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अखिलेश यादव के स्वस्थ जीवन की कामना की।

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को खूबसूरत और जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए हर समाजवादी कार्यकर्ता को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सदैव सामाजिक और असहाय लोगों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। यही समाजवाद की असली पहचान है और यही पहचान विकास की नई गाथा लिखने में सक्षम होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकास सिर्फ कागजों पर रह गया है, जबकि समाजवादी सरकार में विकास धरातल पर साफ दिखाई देता था।

Advertisement

इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, काशी यादव, प्रमोद यादव, सरोज यादव और राहुल राज सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page