Connect with us

दुर्घटना

एसएसबी जवान और बेटे की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

पीलीभीत-बीसलपुर रोड पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में एसएसबी जवान वीरपाल और उनके बेटे की मौत हो गई। वीरपाल परसिया गांव के निवासी थे। सोमवार सुबह बारिश के बीच वीरपाल को ड्यूटी जाना था, इसलिए उन्होंने बेटे से बाइक पर पीलीभीत छोड़ने के लिए कहा। टिकरी टोल प्लाजा के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

Loading...

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page