Connect with us

वाराणसी

ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के गोपालगंज (औसानगंज) मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता उषा देवी का कहना है कि उनकी शादी 27 अप्रैल 2009 को मुन्ना गुप्ता से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।

उषा देवी का आरोप है कि सास और अन्य परिजनों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए दिवंगत दादी सास के नाम की पैतृक संपत्ति का नामांतरण अपने नाम करवा लिया है। पीड़िता के मुताबिक बीते 17 मई 2024 को पति मुन्ना गुप्ता, जेठ मनोज कुमार गुप्ता, ननद सोनी और आरती गुप्ता, ननदोई राजेश गुप्ता, भांजा साहिल, भांजी वंदना, सास और एक अज्ञात महिला ने मिलकर उसे गालियां दीं और मारपीट करते हुए जबरन घर से बाहर निकाल दिया।

Loading...

उषा देवी ने बताया कि उसने इस मामले की कई बार सूचना जैतपुरा थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उसने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इस संबंध में जैतपुरा एसओ बृजेश मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page