Connect with us

बलिया

बलिया में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना उपस्थिति के नहीं मिलेगा वेतन

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। जनपद के सभी विकास खंडों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों, नगर संसाधन केंद्रों और शहरी क्षेत्र के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक मशीन से ही दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन स्थापित की जाए और उसके संचालन की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि जुलाई 2025 से किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज किए बिना वेतन या मानदेय नहीं दिया जाएगा।

Loading...

उन्होंने इसे अत्यंत आवश्यक कदम बताते हुए कहा कि इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी। सभी संबंधित अधिकारी इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लें और समयसीमा के भीतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

इस निर्देश के बाद विभागीय दफ्तरों में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इस कदम से कार्यालयों में न सिर्फ अनुशासन बढ़ेगा बल्कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page