Connect with us

वाराणसी

योग दिवस पर पंचकर्म शिविर में उमड़ी भीड़, मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भंदहां कला, कैथी, वाराणसी के प्रांगण में एक भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं एनसीआईएसएम द्वारा निर्धारित थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के तहत यह आयोजन बड़े पैमाने पर संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। योग दिवस के अवसर पर विभिन्न योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। योगा मास्टर श्रेणी में अंशु कुशवाहा ने, योगा श्लोगन में अंकिता ने, योग निबंध प्रतियोगिता में श्रेयांसी सिंह ने तथा योग पोस्टर प्रतियोगिता में रिया जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन विजेताओं को माननीय चेयरमैन डॉ. विजय कुमार यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसी अवसर पर एक निःशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कर लाभ उठाया। इस शिविर में शिरोधारा, कटीबस्ती, नाजु बस्ती, सवांग स्वेद, नाड़ी स्वेद, अभ्यंग और नस्य कर्म जैसी प्रमुख पंचकर्म विधियों द्वारा उपचार किया गया।

डॉ. विजय कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को योग की महत्ता पर संबोधित करते हुए बताया कि शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज के छात्रावास में लगभग 300 छात्र-छात्राएं प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:30 तक नियमित रूप से योग अभ्यास करते हैं, जिसकी प्रेरणा स्वामी रामदेव जी के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान पंचकर्म, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और अन्य चिकित्सा पद्धतियों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसे बड़ी संख्या में छात्रों, अधिकारियों, चिकित्सकों और आम नागरिकों ने देखा और अनुभव किया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे योगाचार्य सतवंत जी को योग प्रचार और बच्चों के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page