Connect with us

वाराणसी

नमो घाट पर 91 यूपी बटालियन NCC ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया भव्य योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय ने नमो घाट पर 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया। कार्यक्रम में 693 एनसीसी कैडेट्स, 2 अधिकारी, 12 स्थायी प्रशिक्षक, 16 एएनओ और 37 पूर्व छात्र शामिल हुए।

इनमें से 50 चयनित कैडेट्स ने विशेष रूप से नमो घाट पर आयोजित मुख्य योग सत्र में भाग लिया।इस वर्ष की थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रही, जो व्यक्तिगत और वैश्विक स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को उजागर करती है।

सुबह के समय नमो घाट पर एकत्र हुए कैडेट्स, अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस आयोजन ने न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया, बल्कि अनुशासन और एकता की भावना को भी मजबूत किया।

Advertisement

योग को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा मानते हुए कैडेट्स ने समर्पण भाव से भाग लिया और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को जीवंत किया। योग अभ्यास के माध्यम से पर्यावरण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की अनुभूति कराई गई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और ‘जय हिंद’ के जयघोष के साथ हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page