Connect with us

बलिया

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में औद्योगिक विकास पर चर्चा

Published

on

Loading...
Loading...

भूमि चिन्हीकरण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपद में औद्योगिक आस्थान विकसित किए जाने को लेकर उपायुक्त उद्योग तथा उपस्थित उद्यमियों से सुझाव प्राप्त किए।

Loading...

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उप जिलाधिकारियों से समन्वय करते हुए संभावित स्थलों की पहचान कर प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीनफील्ड क्षेत्र के निकट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने हेतु भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव बनाने को भी कहा।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने के प्रयास किए जाएं।

माटीकला व्यवसाय से जुड़े लोगों को चिन्हित कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए गए।बैठक में बनरही औद्योगिक आस्थान में पानी की निकासी की समस्या पर उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान हेतु आगणन तैयार कर आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग को पत्र भेजा जा चुका है।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी व ग्रामोद्योग से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page