Connect with us

वाराणसी

गंजारी में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने किया शांति भोज

Published

on

Loading...
Loading...

तेरहवें दिन भी जारी रहा आंदोलन

वाराणसी। जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के गांव गंजारी में निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सहित आसपास के कई गांवों में प्रस्तावित अर्बन टाउनशिप, स्पोर्ट्स सिटी व स्टेडियम को जोड़ने वाली सभी सड़कों के फोरलेन चौड़ीकरण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन तेरहवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में यहां के किसानों और ग्रामीणों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांति भोज का आयोजन किया।

बताते चलें कि प्रदर्शन के दसवें दिन धरनारत किसानों ने सिस्टम का श्राद्ध कर यह घोषणा भी की थी कि जबरन भूमि अधिग्रहण रद्द नहीं हुआ तो सिस्टम की तेरहवीं भी करेंगे। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसदों, विधायकों एवं ज़िम्मेदार लोगों को पत्र भेजकर यहां की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

Advertisement

धरनास्थल पर अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मनरेगा मज़दूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यहां के गांव देश के स्वतंत्रता आंदोलन का गढ़ थे। प्रशासन द्वारा इस जबरन भूमि अधिग्रहण का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्वांचल किसान यूनियन ने धरने के बाद निर्णय लिया कि प्रभावित गांवों में पदयात्रा निकालकर लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की जाएगी। पदयात्रा आगामी दिनों में धरना स्थल से शाम चार बजे निकलेगी।

किसानों ने दी चेतावनी

यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां अर्बन टाउनशिप, स्पोर्ट्स सिटी व फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जबरन भूमि अधिग्रहण पर जितनी शीघ्रता से रोक लगाएंगे, किसानों के हित में उतना ही बेहतर होगा। धरना स्थल पर बारहवें दिन बारिश के चलते पानी भर जाने से धरना स्थगित था। अध्यक्षता किसान नेता डॉ. राजेन्द्र सिंह व संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने किया। अंत में आभार हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने व्यक्त किया।

Advertisement

इस दौरान डॉ. राजेन्द्र सिंह, योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह पटेल, सुरेश राठौर, रामदुलार, रंजीत पटेल, जियाराम पटेल, सुरेश वर्मा, कमलाकर सिंह, विनय मौर्य, राजेन्द्र, निहोरीलाल, रामनाथ, ज्वाला, सृष्टि, धन्या, कुसुमा, तृप्ति, शिल्पी, काजल, दिव्या, दिलीप सिंह, अजीत पटेल, रणजीत, हृदय पाल, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र पटेल, रामबालक पटेल, प्रह्लाद पाल, राजेश कुमार, राजकुमार राजभर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page