Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार मैक्स पलटी, चार की मौत

Published

on

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर पर आम से लदी एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में सड़क किनारे टहल रहे तीन बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक की भी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखनऊ मंडी से आम लेकर आ रही मैक्स की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी पलट गई और वहीं टहल रहे लोगों को रौंद डाला। टक्कर इतनी भयंकर थी कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शाहदरा निवासी 65 वर्षीय राजेश (पुत्र लाखन सिंह), 60 वर्षीय रामेश्वर (पुत्र बुद्धराम), 63 वर्षीय हरीबाबू (पुत्र स्व. धुरीलाल), और वाहन चालक कृष्णा के रूप में हुई है। वहीं, वाहन का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसीपी हेमंत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर यातायात बहाल कर दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa