Connect with us

वायरल

प्रेमी संग होटल में पकड़ी गयी पत्नी, पति ने जताया हत्या का अंदेशा

Published

on

Loading...
Loading...

बड़ौत (बागपत)। शहर के छपरौली रोड स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता को उसका पति प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। खुद को घिरता देख महिला होटल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार हो गयी, जबकि उसका प्रेमी मौके पर दबोच लिया गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला होटल की खिड़की से कूदते हुए दिखाई दे रही है।

मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, चमरान गांव निवासी कपिल की शादी वर्ष 2019 में गीता नामक युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। कपिल का आरोप है कि गीता के शादी से पहले कई लोगों से संबंध थे, जिसकी जानकारी उसे बाद में हुई। विरोध करने पर पत्नी ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी थी।

कपिल ने बताया कि 21 मई को पत्नी और सास ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत छपरौली थाने में की गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की काउंसलिंग महिला सेल के माध्यम से एसपी कार्यालय में चल रही थी। सोमवार को तीसरे दौर की काउंसलिंग थी।

Advertisement

कपिल और उसका भाई काउंसलिंग के बाद अपने-अपने रास्ते पर निकले। कपिल ने बताया कि उसकी पत्नी गांव जाने की बात कहकर बस में बैठी थी, जबकि वह नौकरी की तलाश में संभल के लिए निकला। इसी दौरान बड़ौत बस स्टैंड पर कपिल के भाई ने गीता को उसके प्रेमी शोभित की बाइक पर बैठते देख लिया। इसके बाद दोनों एक होटल में चले गए।

भाई ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी और कपिल को भी जानकारी दी। जैसे ही महिला और उसके प्रेमी को भनक लगी कि पुलिस आ रही है, गीता होटल के पीछे की खिड़की से 15 फीट ऊंची छत से कूदकर भाग निकली, जबकि शोभित को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पति कपिल ने बड़ौत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी से जान का खतरा जताया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है। महिला अपने प्रेमी के साथ होटल गई थी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है, जबकि होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। कपिल द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page