Connect with us

सोनभद्र

ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट की दसवीं इकाई बंद, उत्पादन में आई गिरावट

Published

on

Loading...
Loading...

सी परियोजना की दूसरी इकाई भी सीओडी के बाद बंद रही

ओबरा (सोनभद्र) (जयदेश)। स्थानीय ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता वाली दसवीं इकाई सोमवार की रात तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गई। इस इकाई के बंद होने से बिजली उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 12:45 बजे तकनीकी खामी के चलते यूनिट को बंद करना पड़ा। अभियंताओं की टीम ने तत्काल सुधार कार्य शुरू कर दिया और इसे जल्द ही दोबारा चालू करने का प्रयास जारी है।

Loading...

मंगलवार की शाम तक, ब ताप विद्युत गृह की नौवीं इकाई से 98 मेगावाट, 11वीं से 92 मेगावाट, 12वीं से 114 मेगावाट और 13वीं इकाई से 112 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। कुल मिलाकर बीटीपीएस की 800 मेगावाट की क्षमता के मुकाबले सिर्फ 416 मेगावाट बिजली ही उत्पादित हो सकी।

उधर, ओबरा सी परियोजना की पहली इकाई से 364 मेगावाट का उत्पादन जारी रहा, जबकि दूसरी इकाई ने सोमवार रात 8:15 बजे वाणिज्यिक परिचालन की मंजूरी (सीओडी) प्राप्त की थी। लेकिन मंगलवार को यह इकाई बंद रही, जिससे कोई भी उत्पादन नहीं हो सका।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page