Connect with us

गाजीपुर

सत्येंद्र नाथ शुक्ल के निधन पर साथी पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र नाथ शुक्ल का बीएचयू में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सरल, सौम्य और विचारशील व्यक्तित्व के धनी सत्येंद्र नाथ शुक्ल पत्रकारिता में अपने तेज विश्लेषण और खबरों की मूल आत्मा को पहचानने की दक्षता के लिए जाने जाते थे।

सत्येंद्र नाथ शुक्ल का जन्म 67 वर्ष पूर्व गाजीपुर के गोड़ऊर गांव की मिट्टी में हुआ था। उन्होंने लगभग दो दशक तक आज समाचार पत्र के जिला ब्यूरो चीफ पद की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने जिले के नामचीन पत्रकारों, साहित्यकारों और पत्रकार संगठनों के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाए रखे। अपने जीवन के अंतिम दिनों तक वे पत्रकारिता में सक्रिय रहे और जनहित की खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे।

Advertisement

उनके निधन पर पत्रकार संगठनों एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों में गहरा शोक व्यक्त किया गया। ग्रापए के जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे उर्फ दरोगा पांडे, श्रमजीवी पत्रकार संगठन से पद्माकर पांडे, आज प्रेस के वरिष्ठ सदस्य विजय प्रकाश श्रीवास्तव, मऊ ब्यूरो चीफ ऋषिकेश पांडे, जयदेश से धर्मेंद्र मिश्रा, सुधाकर पांडे, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद पांडे, प्रेस क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा, पत्रकार विनीत दुबे, राजू उपाध्याय, मोनू शर्मा, अशोक कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह समेत कई पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी।

राजनीतिक दलों से भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कृष्ण बिहारी राय, आलोक तिवारी पंकज, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील राम सहित अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें एक कर्मठ, निर्भीक और समर्पित पत्रकार के रूप में याद किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page