Connect with us

वाराणसी

नगर निगम का लिपिक घूस लेते गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम के लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया। चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र निवासी रामविलास शर्मा वाराणसी में मुख्य अभियंता कार्यालय में लिपिक हैं।

आरोप है कि एयरटेल (Airtel) कंपनी के वाईफाई के लिए सड़क खोदनी थी। इसके लिए लिपिक रामविलास ने 5 हजार रुपये की घूस मांगी। इसकी शिकायत कंपनी से जुड़े लोगों ने एंटी करप्शन टीम से की थी।

Loading...

एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय रामविलास शर्मा को रंगे हाथ दबोच लिया। सिगरा थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गयी, तत्पश्चात आरोपी को कोर्ट ले जाया गया जहां से रामविलास शर्मा को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page